March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

विनिष्टिकरण एवं अनिवाय अभिलेखन हेतु समिति का हुआ गठन

हरिद्वार 10 दिसंबर 202 5।प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरिद्वार ने अवगत कराया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड आदेश अनुसार समय-समय पर जारी शासना देशो के द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरिद्वार में हरिद्वार / लक्सर/ खानपुर संस्थानें के स्थापना वर्ष से वर्तमान तक के पुराने अभिलेखों का अनिवार्य अभिलेखन एवं उनके नियमानुसार विनिष्टिकरण का कार्य किया जा रहा है इस कार्य हेतु संस्थान स्तर पर विनिष्टिकरण एवं अनिवाय अभिलेखन हेतु समिति का गठन किया गया है। उपरोक्त के सम्बन्ध मे सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जिस किसी भी व्यक्ति के उक्त संस्थानो के सम्बन्धी इस विनिष्टिकरण प्रक्रिया के सम्बन्ध में कोई भी आपत्ति/प्रत्यावेदन दिया जाना हो वह अनिवार्य रूप से दिनांक: 14-12-2025 को सॉय 05 बजे तक अपना प्रत्यावेदन इस कार्यालय में केवल पंजीकृत डाक से प्रेषित करने का कष्ट करें। इस तिथि के पश्चात किसी भी माध्यम से प्राप्त आवेदनों / प्रत्यावेदनों पर विचार किया जाना सम्भव नही होगा तथा विनिष्टिकरण / अभिलेखन का कार्य गठित समिति द्वारा सम्पादित कर दिया जायेगा। प्रक्रिया से सम्बन्धित समस्त अधिकार समिति एवं कार्यालयाध्यक्ष के पास सुरक्षित है।