April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए आज 23 वें दिन भी स्वच्छता अभियान रहा जारी।


जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक की जा रही है साफ सफाई व्यवस्था।

जनपद के विभिन्न कार्यालयों से लेकर सरकारी संपतियों एवं पानी की टंकियों में भी चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चलाया जा रहा सफाई अभियान।

जनपद में चल रही सफाई व्यवस्था का जिलाधिकारी स्वयं कर रहे है निगरानी

मुख्यमंत्री के निर्देशन में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य।

हरिद्वार 11 दिसंबर 2025

       मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ ,क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी धरातल पर उतरकर अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी करते हुए अपने क्षेत्रों को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए चलाया जा रहे स्वच्छता अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करे।
         जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में 23वें दिन भी जनपद के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चलाया गया सफाई अभियान।
             जल संस्थान अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया है कि जनपद में आज लाल ग्रांट पेयजल योजना परिसर चोली एवं शहाबुद्दीन पेयजल योजना परिसर में साफ सफाई कराई गई।
               सहायक निर्देशक रेशम अर्जुन सिंह में अवगत कराया है कि रेशम फार्म हाउस पथरी,रेशम फार्म मूलदासपुर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर कार्यालय में सफाई अभियान चलाया गया।  
            डीओ पीआरडी ने अवगत कराया है कि युवक मंगल दल ने भरपुर भोरी एवं महिला मंगल दल ने खानपुर कसौली में सफाई अभियान चलाया गया।
           अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार ने अवगत कराया है कि आज हिल बाईपास पर सफाई अभियान चलाया गया।
    अधिशासी अभियंता जल निगम सुधीर कुमार ने अवगत कराया है कि आज तेजपुर एवं इब्राहिमपुर में परिसर की साफ सफाई कराई गई।
    खंड विकास अधिकारी लक्सर  प्रवीण भट्ट मैं अवगत कराया है कि आज ग्राम पंचायत खरंजा कुतुबपुर एवं मुड़खेड़ा खुर्द में रोड हेड दुकान तथा गन्ना चर्खियों द्बारा ठीक तरह से सफाई व्यवस्था न रखने पर स्वच संबंधितों के चालान काटे गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि सिंह द्बार क्षेत्रांतर्गत अकुम्स कम्पनी द्बारा सड़क किनारे की सफाई कराई गई।
        जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का जो उद्देश्य एवं ध्येय है कि धर्मनगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन बनाने का है उसका असर धरातल पर दिखने लगा है तथा शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक साफ सफाई अभियान का कार्य निरंतर किया जा रहा है जिसकी निगरानी संबंधित क्षेत्र के अधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर कर रहे है, जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।

You may have missed