खटीमा तुषार हत्याकांड मामले में पुलिस ने छह दिनों से भाग रहे गोटिया निवासी मो. सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाले को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों की अवैध चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है।
बृहस्पतिवार को खटीमा कोतवाली में खुलासा करते हुए एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि तुषार हत्याकांड में भाग रहे वार्ड नंबर 10, गोटिया निवासी 59 वर्षीय मो. सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाले को बुधवार को खेतलसंडा खाम रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि अब तक तुषार हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन