देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से दूरभाष पर वार्ता कर राज्य में बढ़ रही मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समस्या को कम करने के लिए वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं तथा हिंसक वन्यजीवों को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधनों और सहयोग का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए वैज्ञानिक प्रबंधन, आधुनिक तकनीक और त्वरित राहत व्यवस्था पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्र के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन बनाकर कार्य कर रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता