काशीपुर। मोहल्ला महेशपुरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम कर रहे बीएलओ को दो लोगों ने पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मुरादाबाद रोड स्थित आदर्श नगर निवासी यश चौहान पुत्र स्व. हेतराम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह जीआईसी प्रतापपुर में कनिष्क सहायक के पद पर नियुक्त हैं। 20 दिसंबर को वह बतौर बीएलओ विधानसमा-63, भाग संख्या 76, महेशपुरा पश्चिमी में एसआईआर का कार्य करने गए थे।चौहान ने बताया कि वह वर्ष-2003 की वोटर लिस्ट से 2025 की वोटर लिस्ट का मिलान कर मैपिंग कर रहे थे। शाम करीब पौने पांच बजे वह मोहल्ला महेशपुरा निवासी आशा देवी पत्नी रमेश चंद से जानकारी ले रहे थे। तभी पीछे से उसका बेटा अजय बाबू अपने साथी ब्रजेश के साथ आया और उससे अभद्रता करने लगा। दोनों ने उन्हें फर्जी बीएलओ बताते हुए पिटाई कर दी। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजय बाबू व ब्रजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच एसआई मनोज सिंह धोनी को सौंपी गई है।
कोट :===
एसआईआर का काम कर रहे बीएलओ पर हमला करना गंभीर मामला है। दोनों हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – दीपक सिंह, सीओ काशीपुर

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज