March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच हो : बेहड़

रूद्रपुर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इस प्रकरण की। सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी पहाड़ की बेटी थी और उसे न्याय दिलाना केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास से जुड़ा हुआ विषय है। विधायक बेहड ने कहा कि जिस तरह इस मामले में प्रारंभिक स्तर पर साक्ष्य नष्ट किए गए, घटना स्थल स्थित रिसॉर्ट को बुलडोजर से ध्वस्त। किया गया और जांच को सीमित दायरे में रखा गया, उससे सरकार की नीयत पर गंभीर संदेह उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि यदि शुरुआत से ही पारदर्शी और निष्पक्ष होती, तो आज इतने प्रश्न खड़े नहीं होते। उन्होंने हाल ही में जांच

उर्मिला राठौड़ द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए वीडियो और बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन तथ्यों ने मामले को और अधिक

गंभीर बना दिया है। विधायक बेहड ने आरोप लगाया कि उर्मिला राठौड़ ने एक प्रभावशाली भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं, ऐसे में सरकार को बिना देरी के इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच करानी चाहिए। विधायक ने कहा

कि यदि सरकार और जांच एजेंसियों के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो सीबीआई जांच से डरने की कोई वजह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल एसआईटी जांच के माध्यम से कुछ आरोपियों को सजा दिलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह आवश्यक है कि इस जघन्य अपराध के पीछे शामिल सभी प्रभावशाली व्यक्तियों की भूमिका भी सामने आए। तिलक राज बेहड ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह किया कि वे स्वयं इस प्रकरण का संज्ञान लें और उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष सीबीआई जांच सुनिश्चित करें। विधायक बेहड ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते कोई ठोस और निष्पक्ष निर्णय नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी को प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।