सितारगंज,। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सोमवार को गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान धार्मिक जत्थों ने गुरुओं की महिमा का गुणगान किया। नगरवासियों ने गुरु ग्रंथ साहिब को नमन कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में शनिवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग सोमवार को पड़ा। यहां अरदास के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया और पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू हुआ। सितारगंज, नानकमत्ता के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने नगर कीर्तन में भागीदारी की। गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में धार्मिक जत्थों ने मौजूद संगत को गुरु गोबिंद सिंह की दी गई शिक्षा को हृदय में उतारने का आह्वान किया। यहां प्रधान ठाकुर सिंह, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पलविंदर सिंह औलख, सुखवीर सिंह बेदी, महेश मित्तल, अजीत सिंह जोशन, नरेंद्र बमराह, नवतेज पाल सिंह, आगरा गुरुद्वारा के जत्थेदार बाबा पाल सिंह, सोप्रीत बॉबी भाटिया, अटल प्रीत सिंह, आत्मा सिंह, हरपाल सिंह, सतपाल सिंह, गुरदेव सिंह, संतोख सिंह, हरजीत सिंह, गुलजार सिंह रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच