किच्छा। चोरी के शक में पूछताछ करने पहुंची पुलिस से बचने के लिए एक युवक ने दुकान के ट्रायल रूम में खुद को बंद कर ब्लेड से अपना गला और दोनों हाथों की नसें काट लीं। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल अवस्था में युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बीते शुक्रवार की रात शास्त्री मार्केट स्थित महेंद्र जनरल स्टोर और मां गंगा सेल्स में चोर छत के रास्ते दाखिल हुए थे। चोरों ने दोनों दुकानों के गल्लों से कुल चार लाख दस हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। दुकान स्वामी महेंद्र फुटेला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस को दुकान पर काम करने वाले एक युवक पर शक हुआ। सोमवार को पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए दुकान पर पहुंची। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू के अनुसार, पुलिस को देखते ही युवक दुकान के ट्रायल रूम में घुस गया और अंदर से कुंडी लगा ली।
इसके बाद उसने ब्लेड से अपनी गर्दन और दोनों हाथों की कलाई की नसें काट लीं। अनहोनी की आशंका पर दुकान में मौजूद लोगों ने शोर मचाया। पुलिस ने ट्रायल रूम का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। खून से लथपथ हालत में उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
छह साल से जनरल स्टोर पर काम कर रहा था आरोपी
दुकान स्वामी महेंद्र फुटेला ने बताया कि युवक पिछले छह वर्षों से उनके यहां काम कर रहा था। बीच में उसने दो बार कुछ महीनों के लिए नौकरी छोड़ी थी। इस दौरान वह लगभग एक माह के लिए केरल भी गया था। बाद में उसने उनके छोटे भाई टिंकू फुटेला से दोबारा नौकरी के लिए संपर्क किया, जिसके बाद कुछ दिन पहले ही उसे फिर से काम पर रखा गया था। शुक्रवार की चोरी के मामले में उन्हें युवक पर पूरा शक था।
संदेह के आधार पर पुलिस महेंद्र जनरल स्टोर पर पूछताछ के लिए गई थी। दुकान स्वामी के सामने ही युवक ने खुद पर ब्लेड से वार कर लिया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
- प्रकाश सिंह दानू, कोतवाल, किच्छा

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव