जसपुर। अटल स्मृति सम्मेलन में पहुंचे सांसद अजय भट्ट का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सोमवार को टीआरसी में अटल स्मृति सम्मेलन में पहुंचे सांसद भट्ट ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद कर उनकी उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने अटल के बताये मार्ग पर चलने को कहा। इसके बाद जनप्रतिनिधि एवं लोगों ने सांसद को मांगपत्र सौंपे। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने समान पैतृक जाति के आधार पर नियुक्ति करने की मांग की। ग्राम निवारमंडी की प्रधान राजेश्वरी देवी ने श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण कराने, प्लेटफार्म निर्माण, टिन शेड तथा प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की। ग्राम राजपुर की प्रधान इल्मा परवीन ने गांव में सीसी टाइल्स रोड निर्माण को मांग पत्र दिया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, तीरथ सिंह, सरवन सिद्धू, राजकुमार चौहान, खड़क सिंह, मनप्रीत सिंह, डॉ.एमपी सिंह, राजकुमार गुंबर, सनी पधान,महेश प्रजापति, विनोद प्रजापति,सुषमा सैनी, विनीत चौहान, कमल चौहान, सुरेश लोहिया, आकांशा ठाकुर, भूदेव सिंह, अनीता, अशोक खन्ना, गुरताज भुल्लर, प्राशीष आदि रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच