रुद्रपुर में पुलिस ने चार दिन पहले जिला मुख्यालय के फाजलपुर महरौला (प्रीत विहार) में हुई मजदूर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों से एक लाइसेंसी राइफल और दो अवैध हथियारों के साथ ही घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। मामले में एक अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। बीते 28 दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र के फाजलपुर महरौला में दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी। गोली लगने से मजदूर कार्तिक पोद्दार की मृत्यु हो गई थी।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तीन टीमों का गठन किया था। बुधवार को पुलिस कार्यालय में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि मैन्युअल पुलिसिंग, तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को मुख्य आरोपी जशनदीप उर्फ जशन निवासी फाजलपुर महरौला को ब्लॉक रोड रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर के बेडरूम से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी राइफल बरामद की गई। 30 दिसंबर को घटना में शामिल अभियुक्त शमशेर सिंह उर्फ शेरा निवासी ग्राम छतरपुर कॉलोनी, थाना पंतनगर को डीपीएस स्कूल बगवाड़ा क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार सहित गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 315 बोर की अवैध राइफल बरामद की गई। तीसरे अभियुक्त तनवीर सिंह उर्फ कमैर सिंह निवासी किच्छा बाईपास रोड की निशानदेही पर किच्छा बाईपास रोड स्थित खेत से 32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद की गई।
अभियुक्तों के कब्जे से वैध और अवैध हथियारों की बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी में आयुध अधिनियम की धाराओं में वृद्धि की गई है। तीनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया