April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा लोकतंत्र में मीडिया का महत्व सर्वविदित है। मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि पूर्व में भी प्रेस क्लब को मुख्यमंत्री व सरकार का सहयोग मिलता रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अजय राणा और महामंत्री श्री योगेश सेमवाल ने प्रेस क्लब भवन निर्माण के प्रस्ताव के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष श्री मनीष डंगवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सोबन सिंह गुसाईं, संयुक्त मंत्री श्री शिवेश शर्मा, मीना नेगी जी, संप्रेक्षक श्री विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य श्री मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री जी, सुलोचना पयाल जी, श्री वीरेंद्र डंगवाल, श्री मनोज जयादा, श्री हरीश थपलियाल और श्री मनवर सिंह रावत उपस्थित रहे।

You may have missed