March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

अंकिता हत्याकांड के न्याय की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन सिर मुंडवाया खून से लिखा पत्र

जसपुर।उत्तराखंड की वेटी अंकिता हत्याकांड के न्याय की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन सिर मुंडवाया खून से लिखा पत्र

जहां पूरे प्रदेश भर में एक बार फिर अंकित हत्याकांड चर्चाओं में है जिसको लेकर पूरे प्रदेश में राजनीति माहौल गरमा गया और जगह-जगह विपक्ष नए-नए तरीके से अपना विरोध प्रकट करता नजर आ रहा है उसी क्रम में आज जसपुर में भी यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जसपुर के सुभाष चौक पर दरी विछाकर हाथों में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे और सीबीआई जांच की मांग करते रहे अपने प्रदर्शन में कांग्रेस युवा प्रवक्ता शुभ चंद्र ने अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अपने दर्जनो सहयोगी कांग्रेसी साथियों के साथ मुंडन कराकर जहां अपना विरोध प्रकट किया वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओ आफताब अंसारी , नासिर अली के साथ दर्जनो कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौक पर अपने ही खून से एक पत्र देश के महामहिम राष्ट्रपति के लिखकर जसपुर एसडीएम के द्वारा ज्ञापन भेजा गया जिसमें कांग्रेसियों मांग करते हुए अपनी मांग मुखर करते हुए कहा कि जब तक उत्तराखंड की बेटी को न्याय नहीं मिलेगा दूसरे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी जब तक कांग्रेस सड़कों पर उतरकर रात दिन प्रदर्शन करती रहेगी।