April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

.. तो क्या अब अब गिरफ्तारी की हे तैयारी,अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर किया नोटिस चस्पा

ज्वालापुर, हरिद्वार

अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किलें पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस, अब गिरफ्तारी की तैयारी?
हरिद्वार: फिल्म जगत से लेकर सियासत के गलियारों तक चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। ज्वालापुर कोतवाली और झबरेड़ा थाने में दर्ज मुकदमों के मामले में हरिद्वार पुलिस अब आर-पार के मूड में नजर आ रही है।
क्या है ताज़ा अपडेट?
घर पर चस्पा हुआ नोटिस: पुलिस ने उर्मिला के सहारनपुर स्थित आवास पर दो-दो नोटिस चस्पा कर दिए हैं। तीन बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अभिनेत्री अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुई हैं।

गिरफ्तारी वारंट की तैयारी: अगर तय समय के भीतर उर्मिला उपस्थित नहीं होती हैं, तो पुलिस माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट (Non-Bailable Warrant) लेने की तैयारी कर रही है।

STF की एंट्री: सूत्रों की मानें तो उर्मिला की तलाश में STF को भी लगा दिया गया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
क्यों गरमाया है मामला?
भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ अभिनेत्री का नाम जुड़ने और एक विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद से यह मामला पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। बहादराबाद थाने समेत अन्य दर्ज मुकदमों में भी पुलिस जल्द ही सख्त एक्शन ले सकती है।

You may have missed