सोशल मीडिया की इन्फ्लुएंसर हमेशा बदतमीजी बोलने वाली ज्योति इस बार फंस गई
ज्योति अधिकारी ने पहाड़ की महिलाओं को “नाचने वाली” और देवी देवताओं को वायरल वीडियो में अपशब्द कहे थे
जिसमें जूही चुफाल की शिकायत पर नैनीताल जिले की मुखानी थाना पुलिस ने ज्योति पर FIR दर्ज कर थमाया नोटिस
इंस्टाग्राम लाइक्स के चक्कर में कुर्बान हो गया सम्मान, वायरल होने की कीमत चुकानी पड़ी अब आएंगे होश ठिकाने
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत, देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं के प्रति कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संज्ञान में आने के बाद मुखानी थाना पुलिस ने ज्योति अधिकारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में ज्योति अधिकारी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर दराती लहराते हुए उत्तराखण्ड की महिलाओं, कुमाऊं की लोक-संस्कृति और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक, अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। वीडियो में की गई टिप्पणियों को लेकर स्थानीय लोगों और महिलाओं में गहरा आक्रोश देखा गया, जिसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग उठी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन