काशीपुर। कचनाल गाजी के सामने रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा निवासी जगदीश (31) पुत्र सोमपाल और राजा (30) पुत्र ओमप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोरचरी में रखवा दिया है और सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कचनाल गाजी के पास रेलवे ट्रैक पर दोपहर करीब 2:30 बजे पैसेंजर ट्रेन संख्या 65306 की चपेट में आकर जगदीश पुत्र सोमपाल निवासी मोहल्ला बंजारन ठाकुरद्वारा और राजा पुत्र ओमप्रकाश निवासी बंजारा वार्ड 12 ठाकुरद्वारा घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जगदीश ने दम तोड़ दिया। राजा को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घायल के चचेरे भाई अधिवक्ता सूरज सिंह ने बताया कि काशीपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान राजा की भी मौत हो गई। दोनों अविवाहित थे। परिजनों में दुखद का माहौल है। आरपीएफ के एसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद ट्रेन के गार्ड ने दोनों घायलों को ट्रेन से काशीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया और यहां से दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया था। बताया कि घटना की सूचना इज्जतनगर कंट्रोल से प्राप्त हुई थी। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन