जसपुर। विधायक आदेश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से खटीमा की तरह जसपुर में भी हाईटेक रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराए जाने की मांग की। इसके लिए यदि बजट कम पड़ रहा हो तो वह अपनी विधायक निधि से २५ लाख रुपये देने के लिए तैयार हैं।
बृहस्पतिवार को विधायक ने पत्रकारों से कहा कि बीते दिन मुख्यमंत्री ने खटीमा में नवनिर्मित हाईटेक रोडवेज बस अड्डे का शुभारंभकिया। ठीक इसी तरह उनके शहर को भी बस अड्डे की जरूरत है। नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग पर मुख्यमंत्री बड़ा
दिल दिखाते हुए उनके विधानसभा क्षेत्र में इसका निर्माण कराएं। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह दो बार यहां आए लेकिन हर बार उन्होंने लोगों को निराश किया। लगभग ढाई लाख से अधिक आबादी वाला इस क्षेत्र को खेल स्टेडियम, पॉलिटेक्निक कॉलेज, डैम क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित करने, तहसील और न्यायालय भवन के स्थायी निर्माण, ट्रांसपोर्ट नगर और पार्किंग आदि की वर्षों पुरानी मांग चली आ रही है। युवा सीएम होने के नाते मुख्यमंत्री क्षेत्र की जन भावना को बखूबी समझते हैं। जनता को उनसे उम्मीद है कि सीएम क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी परियोजना की घोषणा करेंगे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन