जसपुर,। सामाजिक संस्था समदर्शी ने 06 गरीब बेटियों का विवाह कराया। संस्था अध्यक्ष आरपी सिंह ने नारियल फोड़कर बारात की चढ़त कराई। नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर दूल्हों का बधाई दी। बाद में धर्मानुसार विवाह संपन्न कराए गए। महिला पुरुषों ने वर वधु को उपहार और आशीर्वाद देकर विदा किया।
रविवार को समदर्शी संस्था द्वारा आयोजित गरीब कन्याओं की शादी समारोह में 06 दूल्हों को संस्था पदाधिकारियों ने संजीवनी अस्पताल के सामने से बग्गियों में बैठाया। उनके नेतृत्व में बैंडबाजों के बीच बारात निकली। करीब दो घंटे की चढ़त के बाद बारात काशीपुर बस स्टैंड स्थित दुल्हन पैलेस में पहुंची।मुख्य अतिथि एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रोहेला, विधायक आदेश चौहान, डॉ.एमपी सिंह, खड़क सिंह, कमल चौहान, डॉ.यूनुस चौधरी समेत संस्था पदाधिकारियों ने आशीर्वाद दिया। मीडिया प्रभारी गुरदेव सिंह, प्रेम सहोता की देखरेख में सिख समाज के दूल्हों का विवाह गुरुद्वारे में कराया गया। हिंदू कन्याओं के फेरे आऱपी सिंह, ब्रजपाल सिंह ने विधिवत तरीके से कराए। संचालन प्रेम सहोता ने किया। यहां मो. यामीन, कुलदीप सिंह, बिरमल सिंह, डोली,अशोक खन्ना, सुरेंद्र सिंह, हरिओम रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया