April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर मे पेड़ से टकराई कार, मिल कर्मी की मौत

जसपुर। सड़क किनारे खेड़ पेड़ से टकराकर कार सवार मिल कर्मी की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया।

नगर पंचायत महुआडाबरा निवासी विपिन कुमार का अविवाहित 21 वर्षीय पुत्र जतिन कुमार चीनी मिल में आउटसोर्स कर्मी के रूप में तैनात था। बताते हैं कि शुक्रवार की रात को जतिन अपनी कार स्विफ्ट डिजायर संख्या यूके 18 ई/1987 से विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर वापस आ रहे थे कि रात्रि करीब एक बजे भूतपुरी रोड पर चीनी मिल गेट के पास ही जतिन की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना के वक्त जतिन अकेले ही कार चला रहा था। हादसे में जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। काशीपुर ले जाते समय जतिन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जतिन दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है। वहीं, विधायक आदेश चौहान, जीएम सीएस इमलाल, पूर्व विधायक डा. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, जिलाध्यक्ष मनोज पाल समेत मिल कर्मियों ने मृतक के घर पहुंच कर परिवार को ढांढस बंधाया।

You may have missed