जसपुर। लकड़ी की दुकान में लगी आग से लाखों रूपये का नुकसान हो गया। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
शनिवार को लकड़ी मंडी चौराहा पतरामपुर रोड स्थित मौ० आरिफ सिद्दीकी की लकड़ी की दुकान में करीब दोपहर 2:15 बजे विद्युत खंभे में हुए शार्ट सर्किट से दुकान की छत में आग लग गई। हवा के चलते आग चारो और फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे अफरा तफरी मच गई। साथ ही रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर मशक्कत कर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। दुकान स्वामी मौ० आरिफ ने बताया कि आग से दुकान में रखी साल, सागौन आदि की कीमती लकड़ी जल गई है। जिससे लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की तहसील प्रशासन को सूचना दे दी है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन