March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर में गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा, भक्तो की उमड़ी भीड़

ठाकुर मन्दिर परिसर में बने 127 फीट ऊंचे शिव मन्दिर में हुई शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

जसपुर। ठाकुर मन्दिर परिसर में बने 127 फीट ऊंचे शिव मन्दिर में आज नगर के मुख्य मार्गों से गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकालकर सवा तीन फीट ऊंचे शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मंदिर निर्माण में करीब 12 वर्ष लग गए। जिसको लेकर श्रद्वालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस बार महा शिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले शिव भक्त भी विशाल शिव मंदिर में जलाभिषेक कर सकेंगे। 9 फरवरी को पूर्णाहूति के बाद स्वागत मंडप में विशाल भंडारा होगा।

बता दें कि एक फरवरी को कलश यात्रा निकालकर 2 फरवरी से लेकर 7 फरवरी तक मंदिर परिसर में यज्ञ पूजन,

खीमानन्द कथा हो रही है। आज नगर के मुख्य मार्गो से गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह ध में प्रेमी जनता ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान नगर भगवान श्री राम और भक्ति गीतों गुंजायमान हो गया। यात्रा के बाद आचार्य खीमानन भट्ट समेत ।। विद्वान पंडितो ने वेद मंत्रों द्वारा मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की। शिवलिंग स्थापना के साथ ही मंदिर में शिव परिवार, नन्दी जी, भगवान गणेश, गोल्ज्यू देवता, माँ गायत्री, माँ सरस्वती, माँ जगदंबा समेत 15 देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना भी हुई। मंहत बाबा भगवत दास ने बताया कि 14 दिसंबर 2013 को शिव मंदिर की नींव रखी गई थी। स्थानीय कारीगरों के अलावा जिला रामपुर से आये कारीगरों

ने नक्काशी कर मंदिर को अद्भुत रूप दिया है। मंदिर के अंदर बने विशाल शेषनाग, नीचे से शिखर तक स्थापित 108 कलश, शिखरों पर बने सर्प, मयूर देखते ही बनते हैं। पूरे मंदिर में टाइल्स लगाई गई है। 127 फिट ऊंचे मंदिर को देखने के लिए दूर दूर से श्रद्धालू आ रहे है। बताया कि मंदिर में स्थापना के लिए आयी मूर्तियां कई कुंतल वजनी हैं। इन्हे हरिद्वार से मंगाया गया हैं। बाबा ने बताया कि शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी आदि स्थानों से विद्वान पंडित बुलाए गए हैं। शोभा यात्रा में नाथ महाराज, पंडित महेश उपाध्याय, भास्कर जोशी, मुकुल ठाकुर, रवि चौधरी एडवोकेट, विपलेश गुप्ता, अजय गुप्ता, कमल गिरी समेत महिलाऐं मौजूद रही।