बाजपुर। स्टोन क्रशर संचालकों के भंडारण को बंद करने की मांग को लेकर खनन ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
हाथी कुंडा ट्रक ऑनर्स वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष करमजीत सिंह की अगुवाई में मंगलवार को ट्रांसपोर्टर एकत्र होकर तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने स्टोन क्रशर संचालकों के खनन भंडारण का विरोध करते हुए उनके भंडारण को बंद करने की मांग की। बताया कि क्रशर संचालकों के भंडारण होने से उन्हें उप खनिज का कार्य नहीं मिल पा रहे हैं। आरोप है कि संचालक खनन भंडारण कर स्टोन क्रशरों पर उप खनिज को शिफ्ट कर देते हैं। इससे खनन ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद ट्रांसपोर्टरों ने तहसीलदार पीएस चौहान को ज्ञापन सौंपा। वहां प्रधान रघुवीर सिंह रिक्की, प्रधान बंटी, श्याम लाल, राजवीर चीमा, पिन्दरपाल सिंह, गुरदीप सिंह, रमनदीप सिंह, मन्नू सिंह, सन्नी दओल आदि मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता