राजधानी देहरादून में बीते दिन हुई हत्या की घटना में मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी ने अपनी ही सास और कुछ अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि मामले में पहले से संपत्ति विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था।
इस मामले में अब तक जो बातें सामने आ रही हैं वह समाज को सोचने पर मजबूर करने वाली हैं। मृतक अर्जुन शर्मा की मां के करीबी कहे जाने वाले विनोद उनियाल को मामले का मास्टरमाइंड कहा जा रहा है।
इस पूरी घटना में पैसा और अनैतिक संबंध भी सामने आ रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि मृतक अर्जुन शर्मा ने अपनी मां और विनोद उनियाल के संबंधों पर कई बार परिवार में आवाज उठाई। मृतक की मां ने विनोद उनियाल को करोड़ों रुपए की मदद की है। जिसको लेकर मृतक अर्जुन शर्मा ने एतराज जताया।
पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जो बातें सामने आ रही हैं उसमें यह साफ हो रहा है कि इस हत्याकांड का कारण क्या रहा है।
हत्या कांड में शामिल एक आरोपी विनोद उनियाल का ड्राइवर बताया जा रहा है। हत्याकांड के दोनों आरोपी उत्तराखंड के मूल निवासी हैं।
पौड़ी के रहने वाले दोनों आरोपियों के इस हत्याकांड में शामिल होने से यह भी पता चलता है की पहाड़ अब शांत और विनम्र पहाड़ियों के लिए नहीं बल्कि इस तरह के अपराधियों के लिए भी जाने जाते रहेंगे।
हालांकि पहले भी अल्मोड़ा के रानीखेत से रमेश बंबईया, जैसे दुर्दांत अपराधी पहाड़ को बदनाम कर चुके हैं। निठारी केस में सुरेंद्र कोली ( अब सुप्रीम कोर्ट से बरी )को भी सबने देखा है ।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा