रामनगर। रामनगर में आज ईमानदार और कर्मठ पीसीएस अधिकारी गोपाल चौहान ने उप जिला अधिकारी (एसडीएम) के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास पर जोर दिया।
नवनियुक्त एसडीएम ने कहा कि रामनगर क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके साथ ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने तथा जनता के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव