जसपुर, आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को हरिद्वार से महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश जसुपर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को जातियों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में संगठित होना होगा। आयोजकों ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बुधवार को संयोजक डॉ. एमपी सिंह ने महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, संजय कुमार और माधवी सिंघल का स्वागत किया। महामंडलेश्वर ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष की यात्रा पर कहा कि संघ ने पिछले एक दशक से राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण में जो भूमिका निभाई है, वह अतुलनीय है। उन्होंने भारत के गौरव को विश्व पटल पर पुनः स्थापित करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।माधवी सिंघल ने कार्यक्रम में पारिवारिक मूल्यों पर जोर दिया। संयोजक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि हिंदू सम्मेलन समाज की शक्ति और सेवा के संकल्प का प्रतीक है और इसे समाज की रीढ़ के रूप में देखा जाना चाहिए। यहां एसएसी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, खड़क सिंह, भूदेव सिंह, रंजीत बहगल, दयाराम शर्मा, करन सिंह, पदम सिंह, अशोक, ललित शर्मा, सुरेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, डॉ. रेखा सिंह, रीना चौहान, डोली शर्मा रहे। उधर, ग्राम आसपुर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में आयोजक मनोज चौहान ने हिंदुओं के एकजुट होने पर बल दिया। कार्यक्रम में मनप्रीत लाडी, धर्मपाल सिंह, ब्रह्मानंद, दिनेश सिंह, प्रमोद, विनीत चौहान और प्राशीष रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन