April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता


कोटद्वार पुलिस ने ₹3000 के इनामी वांछित अभियुक्त को बिजनौर से किया गिरफ्तार
जनपद पौड़ी में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश और सुरागरसी की कार्रवाई की जा रही थी।
इस दौरान कोतवाली कोटद्वार में पंजीकृत अपराध संख्या 77/25, धारा 305(A)/317(2)/331 बीएनएस से संबंधित ₹3000 के इनामी अभियुक्त सोनू शर्मा, जो काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था, को पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं लगातार प्रयासों के बाद दिनांक 28.02.2026 को जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed