जसपुर। बीएसवी कन्या
महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर (दिन-रात) के तीसरे दिन चयनित ग्राम- सूरजपुर में रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। रैली में एनएसएस की स्वयंसेवी छात्राओं का मुख्य फोकस दो बिंदुओं पर रहा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओव नशा उन्मूलन कार्यक्रम रहा।
रैली के उपरान्त छात्राओं एवं
ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डा. गीता जोशी ने बेटियों का साक्षर होना, पढ़ाना आज के समय में बहुत महत्त्वपूर्ण है। पढ़ी लिखी बेटी अपने अधिकार एवं कर्तव्यों को भली भाँति समझती है और उसका पालन भी करती है। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण, महिलाएं, पुरुष, सुषमा त्यागी, शिवानी पुष्पक, श्वेता, नाजिश, अपूर्वा, लवप्रीत डा. गीता जोशी, राकेश शर्मा, पुष्पेन्द्र, गौरव डा. कुर्रतुल आदि उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने मीडियाकर्मियों से बैठक करके समस्याओं को जाना
उत्तराखंड DGP दीपम सेठ ने बजट सत्र ड्यूटी पर तैनात अधिकारीयों व कर्मचारियों का बढ़ाया होंसला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती