September 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

उत्तराखंड DGP दीपम सेठ ने बजट सत्र ड्यूटी पर तैनात अधिकारीयों व कर्मचारियों का बढ़ाया होंसला

विधानसभा बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए तैनात पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने हेतु DGP दीपम सेठ ने ड्यूटी पर तैनात जिला पुलिस, PAC, SDRF, FIRE,अभिसूचना और IRB के अधिकारियों व कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में कर्तव्य निभा रहे पुलिस जवानों से पुलिस महानिदेशक ने उनकी चुनौतियों, ड्यूटी से जुड़ी कठिनाइयों तथा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनकी कर्तव्यनिष्ठता की सराहना कर उनका हौसला भी बढाया।