April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

एयरपोर्ट विस्तारीकरण की क्वायद तेज़, अवैध रूप से भूमि पर बने मकानों का होगा धुवस्तीकरण

रूद्रपुर 5 अप्रैल, 2026 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जिला सभगार में समीक्षा की। उन्होने निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट को एयरपोर्ट की बाउन्ड्री कार्य को तेजी से कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की भूमि पर जो भी भवन अभी तक नही तोड़े गये है उन्हे शीघ्र तुड़वाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने विद्युत लाईन को शिफ्ट करने हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत, उप जिलाधिकारी व पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर विद्युत लाईन को शीघ्र शिफ्ट कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे जो पेड़ कटवाने है उन्हे वन विभाग से समन्वय करते स्वीकृति लेकर कटवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होने एयरपोर्ट विस्तारिकरण के कार्यो को सभी अधिकारी समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिये।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, डेम जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय बीएस चलाल, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी/महाप्रबंधक टीडीसी डॉ0 वीके यादव, पीडी एनएचएआई अंचल बंसल, अधिशासी अभियंता विद्युत राजीव चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।