April 26, 2026

Jaspur Times

News Portal

बेहतर कार्य के लिए जसपुर सीएमएस गहलोत व रेडियोलोजिस्ट को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

जसपुर। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. धीरेंद्र गहलोत और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनय यादव को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान रविवार को देहरादून में आयोजित पीएमएचएस एसोसिएशन के कार्यक्रम में प्रदान किया गया।


डॉ. गहलोत को स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सीजेरियन डिलीवरी सेवाएं शुरू करने, उपचार सुविधाओं का विस्तार करने तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने जैसी उपलब्धियों के लिए सराहा गया। वहीं, डॉ. विनय यादव को उत्कृष्ट अल्ट्रासाउंड सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, , पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल और सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों चिकित्सकों को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।

You may have missed