प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रमण कार्यक्रम में ड्यूटी के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को पूर्णतः त्रुटिरहित, सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु उत्तराखंड पुलिस द्वारा SSP से लेकर कांस्टेबल स्तर तक लगभग 550 महिला अधिकारी/कर्मियों की रणनीतिक तैनाती की गई है। यह तैनाती वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्वाइंट्स पर सुव्यवस्थित एवं बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के अंतर्गत सुनिश्चित की गई है।
डीजीपी उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ ने कहा – VVIP सुरक्षा व्यवस्था में महिला शक्ति को अग्रणी भूमिका प्रदान करते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों की कमान सौंपी गई है, जिससे संपूर्ण ऑपरेशन में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता, सतर्कता एवं त्वरित निर्णय क्षमता सुनिश्चित हो सके। महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मियों की उच्च पेशेवर क्षमता एवं प्रतिबद्धता वीवीआईपी ड्यूटी को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाती है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया