हरिद्वार।किट्टी के चलते कर्ज के तले दबने से परेशान सहारनपुर के सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में हरकी पैड़ी से गंगा में कूदकर जान दे दी। व्यापारी का शव गंगनहर से बरामद हो गया जबकि पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जमालपुर खुर्द के निकट गंगनहर के किनारे दलदल में एक शव फंसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया।
कूदने से पहले फोटो और लोकेशन भेजी
मृतक के कपड़ों से एक मोबाइल फोन, एक पर्स मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त सौरभ बब्बर (35) पुत्र दर्शनलाल बब्बर निवासी किशनपूरा कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। पड़ताल में सामने आया कि सौरभ ने अपनी पत्नी मोना के साथ हरकी पैड़ी के समीप हाथी पुल से गंगा में कूदने से पहले फोटो और लोकेशन भेजी थी।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि सौरभ बब्बर की साईं ज्वेलर्स के नाम से सहारनपुर में ज्वेलर्स की दुकान हैं। वह किट्टी जमा करने का काम भी करता है। स्थानीय लोगों का काफी रुपया उधार होने के कारण अपनी पत्नी मोना बब्बर के साथ हरिद्वार पर आ गया था।
उसने परिजनों से बातकर व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन भेजी थी। लोकेशन के आधार पर सौरभ व उसकी पत्नी मोना बब्बर की तलाश की थी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता