किच्छा। कोतवाली की एक कॉलोनी में रविवार सुबह एक किशोरी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी शनिवार रात को ढाई बजे फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस पर मां ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद मां नीचे कमरे में आ गई और किशोरी ने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया।
सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठी तो मां उसे जगाने गई। आवाज देने पर भी उसने कमरा नहीं खोला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में किशोरी पंखे से लटकी मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन