–
जसपुर। गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग से एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग बुझाने में गृस्वामिनी और एक युवक झुलस गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। गृहस्वामी ने पुलिस एवं तहसील प्रशासन को सूचना दे दी है। पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने भी मौके का मुआयना कर परिजनों को सांत्वना दी। शनिवार को मोहल्ला दिल्ला सिंह में बारी चौक के पीछे शाहिद हुसैन के घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तथा घर में पड़े कपड़े, बर्तन टीवी आदि को अपनी चपेट में ले लिया। गृहस्वामिनी रोशन जहां ने आग लगने पर शोर मचा दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी। बिग्रेड के पहुंचने से पहले गृहस्वामिनी रोशन जहां एवं अन्य युवक गोलू ने आग बुझाने का प्रयास किया, आग से दोनों के हाथ झुलस गए। फायर बिग्रेड ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गृह स्वामी शाहिद ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन