15 मई, 2026 विकास भवन सभागार में डॉ0 ललित नारायण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में भारत सरकार की महत्वकांक्षी ‘‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारण्टी मिशन: वीबी जी राम जी’’ अधिनियम, 2025 के दिनांक 01 जुलाई, 2026 से क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिला विकास अधिकारी, हरिद्वार, समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, उप कार्यक्रम अधिकारियों (मनरेगा) द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र द्वारा वीबी जी राम जी के अन्तर्गत जल सुरक्षा और संरक्षण कार्य, ग्रामीण अवसंरचना से जुड़े कार्य, आजीविका संवर्धन के कार्य, जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्यों को जो कि ये चारों क्षेत्र मिलकर विकास, सशक्तिकरण, कन्वर्जेंस और स्थायी आजीविका का आधार बनाया जाये। साथ ही खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देषित किया गया कि इस हेतु जनप्रतिनिधि/प्रधान गणों से आपसी समन्वय स्थापित कर लिया जाये। जिससे कार्य की गुणवत्ता भी बनी रहे और गांव के अन्तिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति को रोजगार के भी अवसर प्राप्त हो तथा गाँव का विकास और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
उन्होंने प्रत्येक विकास खण्ड में एक Self Sustainable मॉडल गांव विकसित किया जाये, जो स्वयं अपने आय के स्त्रोत सृजित कर सकें। जिससे सभी प्रकार की जल संचय, स्वच्छ भारत मिषन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कूड़ा अपषिश्ट प्रबन्धन, जल निकासी, सिंचाई सुविधा, आजीविका हेतु नर्सरी निर्माण, आदि गतिविधियाँँ की जाये। गांव में ओपन जिम/फिटनेस सेंटर, स्थानीय खाद्य उत्पादकों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उससे ग्रामीणों की आजीविका सम्वर्द्धन किया जाये।
साथ ही समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए विभिन्न पैरामीटरों में अपेक्षित प्रगति समयान्तर्गत प्राप्त किये जाने के निर्देष दिये गये।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा