जसपुर : घरों में लग रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में जिपं सदस्य ने साथियों समेत बिजलीघर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। एसडीओ के मनाने के बाद जिपं सदस्य ने धरना समाप्त किया। शनिवार को जिपं । सदस्य चरनजीत सिंह साथियों समेत भगवंतपुर रोड स्थित बिजली घर पहुंचे। वहां उन्होंने घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध किया और पुराने मीटर लगाने की मांग कर करीब दो घंटे तक बिजली दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर को बैन करने, । विजिलेंस द्वारा गरीबों पर डाली गई पेनल्टी को माफ करने, गरीब एवं भूमिहीन। परिवारों को कनेक्शन देने की मांग की। एसडीओ सद्दाम अली ने बताया कि ईई शुक्रवार एवं मंगलवार को जसपुर आते हैं। उनकी मांगों को उनके समक्ष रखा जायेगा। इस मौके पर अमरजीत भुल्लर अनीता पंवार, नईम अहमद, यामीन आदि मौजूद रहे।
,।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुद्दाविहीन कांग्रेस का सहारा अब सिर्फ झूठ और भ्रम : मुख्यमंत्री धामी
आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ नैनीताल, जनपद में जले 2.51 लाख दीपक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्वतीय कृषि बन रही आत्मनिर्भरता का आधार: चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल