जसपुरः क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चुनाव में अमरजीत सिंह अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हे 11 वोट मिले। जबकि उनके मुकाबले पर खड़े पूर्व अध्यक्ष राजुकमार गुंबर को 03 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं विधायक आदेश चौहान के भाई अवधेश कुमार निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। साथ ही सभी प्रतिनिधि भी निर्विरोध हो गए। जीते पदाधिकारियों के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया और अपनी खुशी का इजहार किया। बीते मंगलवार को समिति के तीन वार्डों का चुनाव हो चुका था। बुधवार को एक नामित संचालक समेत 14 संचालक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव करते, लेकिन पूर्व सीएम बीसी खंडूडी के निधन के कारण राजकीय शोक घोषित होने के चलते चुनाव 23 मई को निर्धारित किया गया। अध्यक्ष पद पर अमरजीत सिंह, राजकुमार गुंबर, वीरेंद्र सिंह ने पर्चे भरे। उपाध्यक्ष पद पर केवल अवधेश कुमार ने नामांकन किया। कोई और नामांकन न आने पर अवधेश को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह ने पर्चा वापस लेने पर अमरजीत सिंह और राजकुमार गुंबर के बीच चुनाव हुआ। अमरजीत सिंह को 11 और राजकुमार को 03 वोट मिले। चुनाव अधिकारी पीएल वर्मा ने अमरजीत सिंह को विजयी घोषित किया। इसके अलावा जसविंदर सिंह, अंजू चौधरी, सनी पधान, लोकमन सिंह बैंक प्रतिनिधि, राजीव कुमार टीवीएस प्रतिनिधि, मयंक चौधरी यूसीएफ प्रतिनिधि चुने गए। एमडी अरुण सोलंकी ने बताया कि अध्यक्ष को छोड़कर सभी संचालकों को निर्विरोध चुना गया है। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, मनोज चौहान, सनी पधान, सर्वेश सिंह, अरविंद कुमार, ब्रजवीर चौधरी, करन चौधरी, योगराज सिंह, हाशिम, हिमांशू, सोनू आदि मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा