जसपुर। श्री अग्रवाल सभा की प्रबंधन समिति के चुनाव में निकेश चंद्र अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उनके समर्थन में तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। 15 कार्यकारिणी सदस्यों समेत पूरी प्रबंधन समिति का निर्विरोध गठन किया गया।
श्री अग्रवाल सभा भवन में रविवार को चुनाव अधिकारी दीपक सिंघल ने परिणामों की घोषणा की। उनके मुताबिक उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल, डॉ. आशु सिंघल, राकेश कुमार, विवेक कुमार ने अध्यक्ष पद पर नामांकन किया था। चुनाव से पहले इन सभी ने समाज हित में निकेश चंद्र अग्रवाल के समर्थन में नाम वापस लिया।
उपाध्यक्ष पद पर सचिन अग्रवाल ने अंकुर बंसल और कोषाध्यक्ष पद पर संजय बंसल ने नवीन अग्रवाल के समर्थन में नाम वापस लिया जिस पर वह निर्विरोध चुने गए।
महामंत्री पद पर गौरव राजन अग्रवाल और मंत्री पद पर विवेक कुमार के एक-एक प्रत्याशी होने से इन्हें भी निर्विरोध चुना गया। वहां डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, सनप्रीत सिंह सहोता आदि थे।
कार्यकारिणी के सदस्य : चुनाव
अधिकारी के मुताबिक पंकज कुमार, नीरज कुमार, सौरभ गर्ग, राजेंद्र बंसल, मोहित गर्ग, श्रेय कुमार, सौरभ कुमार, राजीव गोयल, अनुराग अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, पराग अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, अनन्य अग्रवाल को प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का निर्विरोध सदस्य चुना गया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन