जसपुर। गांव की एक वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी 75 वर्षीय भाभी बीते दिन जानवर चराने खेत में गई थी। देर शाम उन्हें गांव की महिलाओं ने सूचना दी कि
टयूबवेल के पास नाले में उनकी भाभी घायल अवस्था में पड़ी है। घायल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें पीटा। पीड़ित को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ प्रशांत कुमार ने कहा प्रथम दृष्टया घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को पकड़ने के लिए जसपुर कोतवाली पुलिस टीम को लगाया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना पर की चर्चा
हरेला पर सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित
75 लाख रुपये की सीएसआर निधि से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर नंबर-2 के नवनिर्मित भवन का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण।