June 1, 2026

Jaspur Times

News Portal

ईद-उल-अजहा पर उत्कृष्ट कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों का हुआ सम्मान

मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी जसपुर द्वारा पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

जसपुर टाइम्स ब्यूरो

जसपुर। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की सराहनीय भूमिका को देखते हुए मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी, जसपुर द्वारा पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
रविवार को सोसाइटी के सदर हाजी नफीस अहमद के नेतृत्व में बिरादरी के गणमान्य लोग कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भोपाल राम पोरी एवं उपनिरीक्षक हरिश आर्य सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।


जसपुर पुलिस की बेहतर व्यवस्था के चलते क्षेत्र में शांति एवं भाईचारे का रहा माहौल :नफीस सदर

इस अवसर पर बिरादरी के सदर हाजी नफीस अहमद ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रियता, सतर्कता और बेहतर व्यवस्था के कारण क्षेत्र में शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहा। सोसाइटी पदाधिकारियों ने पुलिस विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस दौरान यह रहे मौजूद


कार्यक्रम में सदर मोहम्मद हनीफ, वसीम सिद्दीकी, सेकेट्री मोहम्मद मोबीन, हाजी युसूफ मेंबर, तौफीक अहमद, नसीम अहमद, अब्दुल रशीद, तौफीक अहमद, हनीफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।