June 8, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत

जसपुर। स्थानीय निवासी एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मोहल्ला नत्था सिंह निवासी 45 वर्षीय भारत सिंह पुत्र हृदयेश अफजलगढ़ रोड पर दुकान चलाते थे। बताया जाता है कि गुरुवार रात उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों

को जानकारी होने पर उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राजेश पांडेय ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। देर शाम परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।