जसपुर। चोरों ने गोदाम में घुसकर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। युवक शादी के लिए सामान जोड़ रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला भूपसिंह निवासी शाहवली पुत्र नफीस अहमद ने कहा कि उसका अफजलगढ़ रोड पर काली माता मंदिर के पास गोदाम है। इसमें वह अपनी एवं छोटे भाई एजाज अहमद की शादी के लिए सामान एकत्र कर रहा था। 12 जून को वह गोदाम पर गया तो उसमें रखा इनवर्टर, बैटरा, पानी की मोटर, इंडक्शन चूल्हा, गैस सिलेंडर, मिक्सी, एक एसी, बर्तन आदि चोरी हो गए थे। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
IMC खुरपिया के विकास को लेकर मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट विजन—समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी