‘
[बोले नेता प्रतिपक्ष
जसपुर, । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार गंभीर मुद्दों पर ठोस नीति बनाने में पूरी तरह विफल रही है। आरोप लगाया कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। वहीं जसपुर विधायक आदेश चौहान ने भी सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरते हुए उसकी कार्यशैली पर सवाल उठाए।
रविवार रात पतरामपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं करने में व्यस्त है। प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आती। आर्य ने दावा किया कि जनता
कांग्रेस नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर सरकार को घेरा
भाजपा सरकार से निराश हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में असफल रही है, जिसके कारण बेरोजगारों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई से लोग परेशान हैं। कार्यक्रम में ठाकुरद्वारा विधायक नवाबजान, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, ए. सलीम, जाकिर हुसैन, अरुण शर्मा, शैलेंद्र मिश्रा, आसिफ सिद्दीकी, माजिद अली आदि रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
तहसील दिवस में उठी समस्याओं को त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें अधिकारी cdo
जसपुर में गोदाम से हजारों का सामान चोरी किया
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर