जसपुर। आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान की रूपरेखा और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर चिकित्साधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया जा चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आने के कारण सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने तथा देश की पोलियो मुक्त स्थिति को बरकरार रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से पल्स पोलियो अभियान संचालित किए जाते हैं।
उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यशाला में अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला में साजिद, रवि, सरिता, अनीता, गीता, सरोज, सोनी, शगुन, रजीत, राजकली, किरन, नीतू, स्वाति, निधि, मिथिलेश सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, जनता व नेताओं से की मुलाक़ात
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश