Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 4, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर में ओवरटेक के दोरान पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली, दो घायल

जसपुर। ग्राम केशवपुर जनपद रामपुर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर ग्राम पतरामपुर स्थित कालू सईद के मजार पर जा रहे थे। ग्राम निजामगढ़ के पास टुकटुक को ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर ट्राली खेत में पलट गई। जिससे वहां पर हा हा कार मच गया। आज ग्राम केशवपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश से 20 से 25 श्रद्धालु ट्रैक्टर टोली में कालू सय्यद के मजार जा रहे थे कि ग्राम निजामगढ़ के पास टुकटुक को ओवरटेक करते हुए ड्राइवर ने ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो दिया ट्रैक्टर खेत में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि ट्रॉली नहीं पलटी। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी घटना में नाजिम पुत्र बशीर अहमद और ड्राइवर शराफ्त पुत्र रईस अहमद निवासी ग्राम केशवपुर – जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश गंभीर

रूप से घायल हो गए। जिनको ग्रामीणों की मदद से सीएससी जसपुर पहुंचाया गया। वही घटनास्थल पर वरिष्ठ उप निरीक्षक भोपाल राम पौरी और उपनिरीक्षक गोविंद सिंह मेहता पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। और घटना की

जांच की जा रही है। वहीं ईएमओ डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो घायलों को अस्पताल लाया गया था एक घायल के पैर में चोट और दूसरे की पीठ चोटे आई हैं दोनो घायलों का एक्स-रे करा कर उपचार किया जा रहा है।