खटीमा, 19 अगस्त,2024- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों ने उनके निजी आवास नगरा तराई, खटीमा में राखी बांधकर अपना आशीष दिया। इसके उपरांत मा0 मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय, लोहिया हेड में जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी। राज्य आंदोलनकारियों व उनके परिवारजनों ने राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण के बिल पास होने पर मा0 मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद देते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तदोपरांत मा0 मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड हेलीपैड पर इंटरलॉकिंग टाईल्स के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल डब्बू, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसडीएम रविन्द्र बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता