जसपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जसपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20-21 जून 2026 की रात्रि में चेकिंग अभियान के दौरान मडुआखेड़ा, मनसा पट्टी स्थित नव निर्मित कॉलोनी की ओर जाने वाली कच्ची सड़क के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14.09 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजाद उर्फ काली पुत्र आशिक हुसैन (38 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर-20, नई बस्ती नहर पार, थाना जसपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली जसपुर में मुकदमा अपराध संख्या 233/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
जसपुर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त
अभियुक्त शहजाद उर्फ़ काली पुत्र आशिक हुसैन निवासी वार्ड न0-20 नई बस्ती नहर पार थाना-जसपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 38 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1- 14.09 ग्राम अवैध स्मैक
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1- मु0 अ0 सं0 – 471/23 धारा 304/377 IPC
2- मु0 अ0 सं0 – 233/26 धारा 8/21 NDPS ACT
पुलिस टीम में ये रहे मौजूद
1- प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय
2- व0उ0नि0 श्री भूपाल राम पौरी
3- उ0नि0 श्री ललित सिंह दिगारी
4- उ0नि0 राजेंद्र प्रसाद – विवेचक
5- हेड कांस्टेबल श्री शैलेन्द्र सिंह
6- कांस्टेबल श्री विपिन चन्द्र

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
जसपुर पुलिस ने नाबालिग को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई
गढ़ीनेगी नगर पंचायत चेयरमैन अभिषेक सुखीजा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन