June 23, 2026

Jaspur Times

News Portal

श्री साईं शिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

श्री साईं शिक्षण संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनायें:राजकुमार चौहान


जसपुर। श्री साईं शिक्षण संस्थान में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य लोगों को दीर्घायु के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
संस्थान के चेयरमैन राजकुमार सिंह चौहान ने कहा कि योग व्यक्ति के शरीर में नई ऊर्जा का संचार करता है तथा शरीर के प्रत्येक अंग को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और भावनाओं के संतुलन की महत्वपूर्ण कुंजी है तथा नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद 21 जून 2015 को पहली बार विश्वभर में योग दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अवनीश कुमार, प्राचार्य डॉ. देविका रावत, नर्सिंग प्राचार्य परविंदर शर्मा, शैलजा, नीमा बिष्ट, शिवम, नवरीत, नरेंद्र रावत, नौशाद, सना, फोजिया, पूनम, शाहनवाज, नदीम अकरम सहित संस्थान के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।