जसपुर। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं लकड़ी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष तथा छीपी बिरादरी के सदर शाहिद अली का बुधवार तड़के निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
शाहिद अली सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे।
शोक संदेशों में वक्ताओं ने कहा कि शाहिद अली का सामाजिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
उनके निधन पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट,इस्लाम सहारा, हाजी नफीस सदर, हनीफ सदर, डॉ. यूनूस तथा सभासद अमजद सहित अनेक गणमान्य लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सीएम धामी ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभा
फर्जी शस्त्र लाइसेंस के मामले में दो और दबोचे
श्री साईं शिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया