रुद्रपुर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में सिविल जज ममता पंत ने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। नारायण इंडस्टरीज ग्लोबल रुद्रपुर में जनपद न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव श्रीमती ममता पंत ने विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या सिथरीकरण के लाभ एवं महिलाओं के अधिकारों व पॉश अधिनियम-2013 की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सिविल जज ममता पंत ने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन-उत्पीड़न रोकथाम प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम- 2013 तथा महिला सशक्तिकरण के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक महिला को सम्मान एवं सुरक्षित कार्यस्थल पर कार्य करने का अधिकार प्राप्त है यदि किसी महिला के साथ कार्यस्थल पर किसी प्रकार का यौन उत्पीड़न तथा अभद्र व्यवहार ,अशोभनीय इशारे तथा अनुचित आचरण किया जाता है तो वह बिना किसी संकोच के इसकी शिकायत पॉश कमेटी को कर सकती हैं।पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की ओर से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर एचआर हेड विनीत कुमार एच आर अनुदीप राह, एचआर चंचल सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री
प्रोजेक्ट में ग्रीन एनर्जी को अधिकतम प्रयोग किया जाए: मुख्य सचिव