July 18, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर:ग्राम भगवंतपुर के हसन हमीदी ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, क्षेत्र का बढ़ाया मान

जसपुर। ग्राम भगवंतपुर निवासी हसन हमीदी (पुत्र मास्टर हामिद अली) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हसन ने 565 अंक (720 में से) प्राप्त किए हैं तथा उनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) 26,186 रही है।

हसन की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

हसन के पिता मास्टर हामिद अली शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में ग्राम हजीरो स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक (हेड मास्टर) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपने पुत्र की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया।

हसन हमीदी की इस सफलता को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।

हसन हमीदी की सफलता पर छेत्र के प्रधान अकबर अली, मंसूर मलिक, अफरोज मलिक,दिलशाद, तस्लीम, आरिफ हुसैन, आदि लोगों ने मुबारकबाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है